संचखंड वासी ज्ञानी तिरचोलन सिंह की पांचवीं बरसी मनाई
श्री आनंदपुर साहिब। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सचखंड वासी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी तरलोचन सिंह जी की पांचवीं बरसी तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल के साथ पार्क में पौधे लगाकर मनाई गई। इस मौके पर प्रयास कला मंच श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान प्रिंसिपल निरंजन सिंह राणा के नेतृत्व में प्रयास कला मंच और सिंह साहिब ज्ञानी तरलोचन सिंह सेवा की ओर से पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह कलोता, सेवा पंथी बाबा जरनैल सिंह, महंत कर्म सिंह, राज घई, प्रो. राजवीर सिंह, बलम सिंह, स्वर्ण सिंह लोदीपुर रिटायर्ड जिला शिक्षा ऑफिसर, मनिंदर पाल सिंह मनी, मास्टर महेंद्र सिंह बसीन, डॉक्टर परमजीत सिंह सरोया, सुरजीत सिंह उपस्थित थे।