फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डायरिया फैलने के जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया फैलने के जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

एंटी करप्शन सोसाइटी ने बैठक कर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। एंटी करप्शन सोसाइटी की बैठक चेयरमैन संदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सदस्यों ने शहर में फैले डायरिया व अन्य बीमारियों के लिए नगर निगम के अधिकारियों की ढीली कारगुजारी एवं उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर संदीप शर्मा ने कहा कि शहर में डायरिया फैलने के बाद अधिकारियों को याद आया कि शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है और 100-150 फीट गहरे ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई लोगों को बीमार कर रही है। जब भी कोई महामारी फैलती है तो इलाज और लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए एहतियात बरतने की सलाह देने अधिकारी निकल पड़ते हैं। यह लोगों से अन्याय है। क्योंकि बीमारी की आशंका को देखते हुए पहले ही उसके पैदा होने के कारणों को खत्म कर दिया जाना चाहिए। इसलिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर निगम में गहनता से जांच होनी समय की मांग है, ताकि कथित तौर पर निगम में फैले भ्रष्टाचार को सबके सामने लाया जा सके। उन्होंने डायरिया से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया और प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की। इस मौके पर महासचिव महेश कपूर, कानूनी सलाहकार जितंद्र सिंह धारीवाल एवं सुनील पराशर, चीफ आर्गेनाइजर हरभजन दास दड़ोच, सिटी प्रधान योगराज, सिटी उपाध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव साहिल गोयल, नसराला प्रधान गुरमेल सिंह, प्रधान चौहाल सुखराम, सदस्य अमन, प्रदुमन सिंह, हरदीप सिंह, बलबीर ठाकुर, गुरजीत सिंह एवं गढ़दीवाला से कुलविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें