चुनावी वादे याद दिलाने के लिए धरना 6 अगस्त से
अबोहर 28, जुलाई। कैप्टन सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से किए वादों को याद दिलवाने और उन्हें पूरा करवाने के लिए देहाती मजदूर सभा द्वारा 6 अगस्त से एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिन रात धरना लगाया जाएगा। शनिवार को अबोहर के नेहरू पार्क में एक बैठक करते हुए सभा के तहसील प्रधान जग्गा सिंह व सचिव गुरमेज गेजी ने बताया कि कैप्टन सरकार द्वारा किए गए वादे जैसे घर-घर नौजवानों को नौकरी देने, मनरेगा की दिहाड़ी में बढ़ोतरी करने, जरूरतमंदों को मकानों के लिए प्लाट देने, नौजवानों को मोबाइल देने के वादे पूरे कराने के लिए 6, 7, 8 अगस्त को एसडीएम पूनम सिंह के कार्यालय के समक्ष धरना लगाया जाएगा। इसके साथ ही गांवों व शहर के मोहल्लों मे धरने की तैयारी जारी है। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह, श्रीराम, लखबीर सिंह, कशमीर सिंह, सुभाष, सुखचरण सिंह, लखबीर सिंह, बलवंत सिंह, देवी लाल, राम बिलास, ओम प्रकाश, दलीप कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।