कैप्टन के बरी होने पर कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे
बरनाला। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मोहाली की विजिलेंस अदालत द्वारा अमृतसर इंप्रूवमेंट जमीन घोटाले में से शुक्रवार को बरी होने पर जिला बरनाला के कांग्रेस नेताओं में खुशी है। जिला के समूह कांग्रेसी नेताओं ने जिला प्रधान मक्खन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर लड्डू बांटे व एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डिंपल उपली, उपाध्यक्ष वरुण बत्ता, सिटी अध्यक्ष मुनीष काका, ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह झलूर, मक्खन गोपाल शर्मा, प्रदीप कुमार मंगा, इंद्रजीत बांसल, नरेंद्र चोपड़ा, हरीश कुमार घोदा ने कहा कि अदालत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के केस में दूध का दूध व पानी का पानी कर दिया है।