फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कीरतपुर साहिब में थाना प्रभारी के रूप में चार्ज संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत भूषण ने कीरतपुर साहिब में थाना प्रभारी के रूप में चार्ज संभाला
विज्ञापन

श्री कीरतपुर साहिब। क्षेत्र में नशे का सेवन तथा व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह कहना है कीरतपुर साहिब में थाना प्रभारी के रूप में चार्ज संभालते वाले सब इंस्पेक्टर भारत भूषण का। उन्होंने बताया कि नशा करने व बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए उनको समाज के सहयोग की जरूरत है बेहतर समाज बनाने के लिए अपने आस पड़ोस में नशे का सेवन तथा नशा करने वाले व्यक्ति की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दें उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध माइनिंग यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले तथा गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगरी कीरतपुर साहिब के अलावा नजदीकी गांव के गणमान्य से अपील की है कि अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए उन्हें अवैध कार्य करने वाले लोगों की जानकारी दी जाए तभी वह अपने पद का समाज सुधारने के लिए पूर्ण इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें