फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए सेमिनार कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए सेमिनार कराया
विज्ञापन

तलवाड़ा (होशियारपुर)। जर्नलिस्ट एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी तलवाड़ा की तरफ से युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के उद्देश्य को लेकर सेमिनार सरकारी पॅालिटेक्निक कॉलेज में किया गया। इसमें हलका दसूहा के विधायक अरुण मिक्की डोगरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। हलका विधायक डोगरा छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी किस्म का नशा एक मीठा जहर है जो इंसान को धीरे धीरे अंदर से खोखला कर देता है। इस लिए नशे को त्याग कर एक बढ़िया समाज की रचना करनी चाहिए। डोगरा ने कहा की पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से डेपो मुहिम की जानकारी दी। इस अवसर पर सेमिनार में आए डॉ. सुरिंदर सिद्धू ने युवा वर्ग को नशे के कुप्रभाव के बारे में बताया। अंत में एसपी बलबीर सिंह ने प्रेस क्लब की नशे के खिलाफ करवाए गए सेमिनार की प्रशंसा की। सभी मुख्य मेहमानों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में एसपी होशियारपुर बलबीर सिंह भट्टी, एसडीएम मुकेरियां आदित्य उप्पल, एसडीएम दसूहा हरचरण सिंह, डीएसपी दसूहा एआर शर्मा, प्रेस क्लब के प्रधान अनुराग शर्मा , पोलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल नरेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, रमन कौशल, ज्योति गौतम, डीसी भारद्वाज, रमन टंडन, सुरिंदर शर्मा, समरजीत शम्मी, एचएस मिठू, बलदेव राज, दीपक ठाकुर, अजय ठाकुर, अरुण मेहता, प्रवीण सोहल, राकेश घई, अनुराधा शर्मा और धर्म चंद हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें