फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल ढिल्लों ने लिया भाजपा को लिया कडे हाथों.

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की शह पर ही भाग माल्या और नीरव : ढिल्लों
विज्ञापन

बरनाला। प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों ने कहा कि 2019 की लोकसभा चुनाव के बाद नए दौर में, नई सोच लेकर यूथ पावर में दाखिल होगा, क्योंकि भाजपा की मौजूदा बुरी दशा की वजह से राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना तय है। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा ने 2014 की लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों के साथ काला धन वापस लाने जैसे बड़े वादे किए थे, लेकिन हुआ इस के उलट, जब भाजपा की सरपरस्ती में विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे बड़े जागीरदार देश का अरबों रुपया लेकर विदेश भाग गए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को राजनीति की थोड़ा ज्ञान है वह भी यह बात भली भांति जानता है कि करोड़ों अरबों रुपये एकत्र करके कोई व्यक्ति एक दिन में ही देश से बाहर नहीं भाग सकता, बल्कि यह पूरी योजना के साथ भाजपा ने देश का रुपया बाहर भेजा है, जो 2019 की लोकसभा मतदान में ब्लैक मनी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक सचिव गुरजीत सिंह बराड़, वरिंदर हैप्पी ठेकेदार, हरविंदर चाहल, मंगत राय मंगा, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान सुरेश डिंपल उप्पली, सिटी प्रधान मनीश काका, शहरी वाइस प्रधान वरुण बत्ता उपस्थित थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें