प्रशासन के प्रयास से नशा छोड़ने को सहमत हुए 15 लोग
अबोहर। नशा पीड़ितों को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन प्रयास कर रहा है, जिसके तहत प्रशासन की ओर से गत दिनों सीडफार्म में शेरे पंजाब यूथ क्लब का गठन कर इनके सदस्यों को नशा छोड़ने वाले लोगों का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। क्लब के सकारात्मक प्रयास से सीडफार्म के 15 लोग नशा छोड़ने को तैयार हो गए। जिन्हें सोमवार को एसडीएम ने क्लब के सहयोग से सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया। एसडीएम ने अस्पताल की एसएमओ डॉ. अमिता चौधरी को निर्देश दिए कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को हर प्रकार की मदद दी जाए। इन लोगों के लिए जरूरी दवाएं जो अस्पताल में मौजूद नहीं हैं, उनका वे अपने स्तर पर प्रबंध करवा रही हैं। इस मौके पर अबोहर विकास मंच के प्रधान गगन चुघ, शेरे पंजाब क्लब के प्रधान जोगिंदर सिंह और उनकी टीम के अधिकतर सदस्य मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।