फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ हेल्प समूह बनाकर महिलाएं अच्छा लाभ अर्जित कर सकती हैं- सांपला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फ हेल्प समूह से उठाएं लाभ : सांपला
विज्ञापन

होशियारपुर। जहां पर नौकरी की सुविधा न हो वहां पर सेल्फ हेल्प समूह बनाकर महिलाएं अच्छा लाभ अर्जित कर सकती हैं और अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा सकती हैं। केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय मंत्री विजय सांपला ने गांव चौहाल में भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की सचिव नीति तलवाड़ की अध्यक्षता में महिलाओं के भव्य समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। सांपला ने कहा कि जो महिलाएं पहले से सेल्फ हेल्थ समूह बनाकर समान बना रही हैं, उन्हें मार्केट में समान बेचने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वो प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सेल्फ हेल्प समूह का समान एक छत के नीचे बिके ऐसी व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भारत गौरव महिला प्रदेश अध्यक्ष पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि महिलाओं की जीवन स्तर आर्थिक तौर पर मजबूत हो सके इसके लिए भारत गौैरव की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुरिन्द्र कौर, गुरदेव कौर, आशा रानी, अवनीता रानी, नरेन्द्र कौर, शुकला देवी, रानी, विक्कर सिंह, चमन लाल, बलबिन्द्र कुमार, राज कुमार, मूर्ति देवी, चरण दास, जीवन कुमार, हरभजन सिंह, भजन सिंह मटृी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें