बरनाला। सिविल अस्पताल तपा के नजदीक मेडिकल की दुकान पर काम करते समय युवती करंट लगने से झुलस गई। मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि आरती (18) उसकी दुकान पर काम करती है। छत पर दुकान का लगा बोर्ड ठीक करने के लिए गई थी। बोर्ड ठीक करते हुए पास से गुजर रही बिजली की तार पर उसका हाथ लग गया। इससे वह झुलस गई। दुकान में मौजूद लोगों की मदद से युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां हालत में सुधार है।