फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने निकाली नशे विरूध रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने निकाली नशे खिलाफ रैली
विज्ञापन

हिमांशु दानिया के कत्ल की उच्च स्तरीय जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सोमवार शाम को आम आदमी पार्टी जिला बरनाला द्वारा बरनाला के आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर और जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अमर शहीद भगत सिंह चौंक में पहुंची। इस अवसर पर विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, राजनीतिक सलाहकार रोहित कुमार, ब्लाक प्रधान ओम प्रकाश, निर्मल जागल, सूरत सिंह बाजवा उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी। नौजवानों को रोजगार देने की बजाय उनको नशा देकर मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम तोड़ी है, जिसकी उनको सजा जरूर मिलेगी। जबकि जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। जब तक पंजाब में नशा खत्म नहीं हो जाता, तब तक आम आदमी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के अंदर लूटपाट, डकैती, हत्या बढ़ गई है, उन्होंने गत दिनों मारे गए शराब के कारोबारी हिमांशु दानिया के कत्ल की भी उच्च स्तरीय मांग की। जिस कारण पंजाब की जनता भय में से गुजर रही है। इसर्के अलावा आप पार्टी द्वारा धनौला में सैकड़ों की संख्या में आप वर्कर्स के साथ मिलकर धनौला के सदर बाजार से विभिन्न बाजारों मे से रैली निकाली गई, जिसमें युवा वर्करों के हाथ में बैनर पकड़ा हुआ था। थाना भदौड़ के प्रभारी प्रगट सिंह, निर्मल सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुखविंदर सिंह धालीवाल, प्रेमजीत सिंह ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने आस पास नशे से पीड़ित का इलाज व नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें