फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग ने की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबंदी के बावजूद पनीर व खोया बनाने वाले पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सेहत विभाग ने मजिस्ट्रेट धर्मपाल गुप्ता के आदेश पर जिले में पनीर व खोया बनाने की लगाई पाबंदी के बावजूद पनीर व खोया बनाने वाले एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिला सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट के तहत जिला सेहत अधिकारी डॉक्टर राज कुमार व जिला फूड सेफ्टी अधिकारी गौरव गर्ग ने बरनाला में देसी घी व पनीर बनाने वाली डेरियों की चेकिंग की। डॉक्टर राज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दूध व दूध से बने 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। पनीर व खोया बनाने की पाबंदी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर सत्यानंद स्वीट्स हंडियाया दुकान के मालिक के खिलाफ थाना सदर की हंडिआया चौकी में केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अशुद्ध व मिलावटी चीजें बेचना व बनाना जुर्म है। लोगों को गुणवत्ता वाले भोजन उत्पादों को यकीनी बनाने के लिए प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार तंदुरुस्त पंजाब मिशन शुरू किया गया है। इसके तहत देसी घी व पनीर बनाने वाली डेरियों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के उलट खोया व पनीर बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें