सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
जलालाबाद। स्थानीय राधास्वामी सत्संग घर के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में प्राप्त गांव छोटा फलियांवाला निवासी टहल सिंह, गुरमेज सिंह और पंचायत मेंबर देसा सिंह अपनी बाइक पर ममदोट से वापस अपने गांव आ रहे थे कि शाम करीब 8 बजे जब वे राधास्वामी सत्संग घर के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें टहल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरमेज व देसा सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थाना सिटी के एसआई महिंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।