फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिड स्कूल कर्मचारियों के सरकारी स्कूलों में शिफ्टिंग की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री से शिष्टमंडल मिला, रखी मांगें
विज्ञापन

गढ़दीवाला (होशियारपुर)। एडेड स्कूल इंप्लाइज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में पंजाब के शिक्षा मंत्री ओपी सोनी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़ से मिला। इस मुलाकात में एडेड स्कूल कर्मचारियों को आ रही मुश्किलों के बारे में चर्चा हुई। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश सचिव लालजी दास चौधरी गढ़दीवाला ने बताया कि दोनों नेताओं ने उनकी समस्याओं को सुना। एडेड स्कूलों के कर्मचारियों की सभी मुश्किलों का सबसे बढ़िया हल है कि सरकार इन कर्मचारियों को पे व पेंशन प्रोटेक्ट करते हुए इनको सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर ले। जैसे पड़ोसी प्रदेश हरियाणा, हिमाचल व राजस्थान कर चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने शिफ्टिंग की मांग को गंभीरता से सुना और जल्द शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विचार कर मांग पूरी करने की कोशिश की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के राजनितिक सचिव कैप्टन संदीप संधू व कांग्रेस सचिव पीके भारद्वाज से मुलाकात की। उन्होंने भी शिफ्टिंग की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में, प्रदेश प्रवक्ता मुनीश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम सिंह, शिवचरण सिंह बराड़, संजीव धूरी, दिनेश शर्मा, हरकंवल सिंह फतेहगढ़, नवीन कुमार, राजवीर सिंह, दर्शन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें