जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी विदेश यात्रा में मस्त
होशियारपुर। शिव सेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान जावेद खां ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया गया। मौके पर जावेद खां ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आए दिन बढ़ोतरी कर रही है। जबकि रेट नाम मात्र के घटा रही है। सरकार 3 रुपये की बढ़ोतरी करती है और घटाने की बात पर तीन पैसा घटा रही है। जैसे केंद्र सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगाई है। डीजल व पेट्रोल पर क्यों नही जीएसटी लगा रहे। दो-तीन दिन पहले प्रधानमंत्री के मंत्रियों ने एक बयान दिया कि जो डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है उसका पैसा हम सडक़ों के निर्माण के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर टोल-प्लाजा का जमा पैसा कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला संपर्क प्रधान रवि कुमार, सिटी प्रभारी संजीव सूद, युवा नेता संदीप सूद, गौरव शर्मा, दिनेश, सौरभ, मनी, विशाल, लहौरिया उपस्थित थे।