कांग्रेस को गुटबाजी पड़ रही भारी
नगर काउंसिल की कुर्सी पर अकाली नेता का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला कांग्रेस में चल रही गुटबंदी कारण सत्ता कांग्रेस के हाथ आ जाने के सवा साल बाद ही नगर काउंसिल की प्रधानगी पर अकाली नेता संजीव कुमार मंटी शोरी विराजमान है। कांग्रेस की गुटबंदी का फायदा सीधे तौर पर अकाली नेताओं को मिल रहा है। बता दें कि जिला में कांग्रेस दो गुट में बंटी हुई है। एक गुट की अगुवाई कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला एवं दूसरे गुट की अगुवाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों कर रहे हैं। ढिल्लों गुट की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा नहीं चाहते कि नगर काउंसिल की प्रधानगी पर सिंगला गुट का कब्जा हो। बता दें कि सिंगला गुट की अगुवाई कांग्रेस के सीनियर पार्षद महेश कुमार लोटा कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रधान मक्खन शर्मा व पार्षद महेश कुमार लोटा में अनबन के कारण जिला प्रधान मक्खन शर्मा नहीं चाहते कि नगर काउंसिल की प्रधानगी महेश कुमार लोटा को मिले। जिस कारण मक्खन शर्मा ने अपने सियासी आका केवल ढिल्लों को नगर काउंसिल की प्रधानगी बदलने नहीं देते। दूसरी तरफ सिंगला गुट के पार्षद महेश कुमार लोटा, जिन्होंने केवल ढिल्लों के चुनाव में इमानदारी से काम किया, लेकिन पार्षद महेश कुमार लोटा पर मंत्री विजयइंदर सिंगला का ठपा होने के कारण केवल ढिल्लों व जिला प्रधान मक्खन शर्मा नहीं चाहते कि वह नगर काउंसिल के प्रधानगी हों। इस तरह जिला कांग्रेस की गुटबंदी के कारण व जिला कांग्रेस केवल ढिल्लों व विजयइंदर सिंगला की अगुवाई में दो गुटों में बंटी होने के कारण नगर काउंसिल की प्रधानगी पर सत्ता तबदीली के बावजूद अकाली नेता संजीव कुमार मंटी का कब्जा है।