पेड़ से टकराई पिकअप में लगी आग
नंगल। नंगल-मोजोवाल मुख्य मार्ग स्थित बाबा ऊधो मंदिर के निकट मंगलवार की देर रात मोहिंद्र पिकअप के पेड़ से टकरा कर आग लग गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मौके पर खून के निशान भी देखे गये। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के पास मामले से जुड़ी ना तो कोई जानकारी है और न कोई शिकायत दर्ज हुई है। आसपास के लोगों की माने तो आग ने झाड़ियों व पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप में कितने लोग सवार थे और उनके क्या हालात है इसकी जानकारी पुलिस के पास भी नही है। पिकअप पर नंबर प्लेट नहीं होने के चलते पुलिस को जांच आगे बढ़ाने दिक्कत हो रही है।