रिमांड के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट जेल भेजा
मानसा।
रिमांड के बाद रिश्वत मामले में काबू किए गए मानसा जेल के सुपरिंटेंडेंट गुरजीत सिंह बराड़ को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद बठिंडा जेल दिया गया है। इससे पहले मानसा जेल में विजिलेंस टीम ने उक्त अधिकारी की अलमारी से बीड़ी के 29 बंडल, 97 गोलियां, 22 फोन, 7 सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए। डीएसपी विजिलेंस मनजीत सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उन्होंने थाना सदर मानसा को भेज दी है। गुरजीत सिंह को जेल भेज दिया गया है।