फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
काटन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

अबोहर। फाजिल्का रोड स्थित सुमित इंडस्ट्री (हरियाणा ट्रेडिंग कंपनी) में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सिटी-1 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री मालिक सत्यनारायण गोयल ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद उनकी काटन फैक्ट्री में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया था। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में रखी रुई में लगी आग रात भर सुलगती रही। शुक्रवार सुबह अचानक भयानक रूप धारण कर लिया। इस वजह से फैक्ट्री में रखी रूई, बिनौला और लाखों की मशीनरी जल गई। इसमें उनका 8 लाख का नुकसान हो गया। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें