फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की परीक्षा में हरप्रीत कंबोज रहा जिले में टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं की परीक्षा में हरप्रीत कंबोज रहा जिले में टापर
विज्ञापन

पंजाब में 13वां स्थान हासिल किया, परीक्षा में 95.56 फीसदी अंक
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणाम में जिले के गांव अभुन्न में स्थित टैगोर मॉडल स्कूल के छात्र हरप्रीत कंबोज ने जिले में पहला स्थान व पंजाब में 13वां स्थान हासिल किया है। सोमवार को स्कूल में विद्यार्थी हरप्रीत सिंह का मुंह मिठा करवाकर बधाई दी गई। वहीं उनके घर में भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल की प्रिंसिपल कविता बांसल ने बताया कि स्कूल के छात्र हरप्रीत कंबोज ने 12वीं की परीक्षा में 95.56 प्रतिशत अंक हासिल जिले में टॉपर रहा। इस मौके स्कूल की प्रबंधक कमेटी व अन्य अध्यापकों ने हरप्रीत कंबोज का मुंह मीठा कराकर उसे बधाई दी। छात्र हरप्रीत कंबोज ने कहा कि उसने बारहवीं की परीक्षा के लिए काफी मेहनत की। वह दिन में दस से 12 घंटे पढ़ाई करता था, जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय प्रिंसिपल कविता बांसल, सभी अध्यापकों व माता पिता को दिया। उसने बताया कि अब वह ईटीटी की पढ़ाई शुरू करेगा और बाद में ईटीटी अध्यापक बनने के बाद शिक्षा के प्रसार को और बढ़ाने की कोशिश होगी। वहीं उक्त छात्र के पिता कश्मीर लाल ने कहा कि उन्हें अपने बेटे हरप्रीत पर काफी गर्व है। शुरू से ही इसकी पढ़ाई में काफी लगन थी, जिसका नतीजा है कि आज उसने पंजाब भर में बारहवीं की परीक्षा में 13वां स्थान हासिल कर फाजिल्का जिले का नाम रोशन किया।

इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें