हड़ताल पर रहे गढ़शंकर के वकील
गढ़शंकर (होशियारपुर)। सब डिवीजन से संबंधित चब्बेवाल तथा मेहटिआणा थानों के लगभग 100 गांवों को गढ़शंकर की अदालतों के साथ नहीं जोड़ने के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने हड़ताल की। बार एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पुलिस थानों की हदबंदी में गढ़शंकर की अदालतों कसे 48 नए गांव जोड़े गए हैं, जिनमें से पुलिस थाना माहिलपुर के साथ 39 नए गांव और थाना गढ़शंकर के साथ 9 नए गांव जोड़े गए हैं। उन्होंने अभी अधूरा न्याय मिला है। अभी भी गढ़शंकर सब डिवीजन के लगभग 100 गांव चब्बेवाल तथा मेहटिआणा थानों के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण न्याय उस दिन मिलेगा, जब ग सब डिवीजन का प्रत्येक गांव गढ़शंकर की अदालतों के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस मौके चौधरी भागू राम, संजीव कालिया सचिव, संजीव बंगा, सुरिंदर पाल , संजीव डोड, जसवीर राय, गुरदीप सिंह सैनी मौजूद थे।