बरनाला के गांव दीपगढ़ में 14 एकड़ गेहूं जला
बरनाला। गांव दीपगढ़ में तीन किसानों की 14 एकड़ में पककर तैयार गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
गांव दीपगढ़ के विधाता रोड स्थित खेतों में रात की करीब डेढ़ बजे अचानक लगी। तेज हवा के कारण आग फैल गई। आग की चपेट में आकर किसान मुकंद सिंह के 7 एकड़, रणजीत सिंह के 4 एकड़ व गुरमेल सिंह के तीन एकड़ फसल जलृ गई। किसान रणजीत सिंह का छह एकड़ नाड़ जल गया। दीपगढ़, रामगढ़, विधाता, भदौड़ व आसपास के गांव के लोगों ने तेज हवा होने के कारण आग पर काबू करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर भदौड़ से दमकल गाड़ी लेकर संतोख सिंह व सुरजन सिंह मौके पर पहुंचे तब तक किसानों की 14 एकड़ फसल जल गई। थाना प्रभारी भदौड़ प्रगट सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका। किसान नेता जगसीर सिंह छीनीवाल कलां मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।