बीएसएनएल अधिकारियों ने किया प्रदर्शन
होशियारपुर। सरकार की तरफ से अलग मोबाइल टावर कंपनी बनाए जाने के प्रस्ताव पर अपना विरोध जताने और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीएसएनएल अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर ज्वाइंट फोरम के बैनर तले सरकार प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसएनएल मैनेजमेंट के खिलाफ वीरवार को रेलवे मंडी स्थित संचार भवन परिसर में जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार व मैनेजमेंट सहायक मोबाइल टावर कंपनी का गठन करने की जो कोशिश कर रही है वह देश भर में फैले करोड़ों बीएसएनएल उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।