रोडवेज पेंशनरों ने किया रोष प्रदर्शन
होशियारपुर : पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर की बैठक बुधवार को बस स्टैंड परिसर में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रवीर सिंह बाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों रछपाल सिंह व आत्मानंद की मौत पर सभी पेंशनरों ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नए सदस्यों हरनाम सिंह, हुकुम सिंह, दिलबाग सिंह व जसपाल सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। बैठक के बाद पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह पलेेठू, रंजीत सिंह, तरसेम लाल ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को लागू नहीं कर रही है जिससे पेंशनरों में सरकार के प्रति आक्रोश है।