फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के कारण खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन

दस लाख रुपये का था लोन, जहर निगला
बरनाला।
गांव सेखा के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
थाना सदर के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि किसान चमकौर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सेखा पर तीन बैंकों, आढ़तियों और गांव के लोगों का मिलाकर कुल 10 लाख रुपये का कर्ज था। इसके कारण वह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जहर निगलने का पता चलने पर उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक किसान चमकौर सिंह के पिता सुखदेव सिंह के बयान पर कार्रवाई कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें