फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेकी गुरू के गर पहुंची गुरू साहिब की पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की वर्षा से गुरु की पालकी स्वागत
विज्ञापन

खन्ना। रविवार की सुबह बैसाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन ललहेड़ी रोड रेलवे लाइन पार निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा भगत नामदेव से शुरू हुआ होता हुआ विभिन्न गलियों-मोहल्लों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुआ। रेकी गुरु गोपी चंद लोटे के घर पहुंची पालकी साहिब का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया और साथ ही संगत को लंगर भी छकाया गया। इस दौरान विभिन्न रागी व ढाडी जत्थों ने सिख इतिहास से संगत को अवगत कराया। इस मौके पर नामदेव सभा प्रधान दर्शन सिंह कैंथ, उप प्रधान अमरजीत सिंह औलख, सेक्रेटरी देविंदर सिंह तग्गड़, दविंदर सिंह मोहल, गुरदर्शन सिंह मोहल, मंगत सिंह बेदी, केके सिंह, प्रदीप सिंह, गुरमीत सिंह काला, मनी सिंह, परमजीत सिंह भंवरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें