फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार 2 पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर।
विज्ञापन

हरियाना-जनौड़ी रोड पर नहर के पास चौपहिया वाहन की चपेट में आने से बुधवार देर रात बाइक सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद चौपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गए। इसी दौरान एक कार सवार दंपति दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अपनी कार में रखकर हरियाना पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। वहां बाद में पुलिस ने दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवा दिया। घायल पुलिस कर्मचारियों की पहचान हवलदार बलवंत सिंह (55) पुत्र लेखराज निवासी गांव आदमवाल गढ़ी और हेड कांस्टेबल सुखजिंद्र सिंह (54) पुत्र बेअंत सिंह निवासी नौशेहरा के तौर पर हुई है। ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ के अनुसार बलवंत सिंह के सिर में गहरा जख्म है। वहीं सुखजिंद्र सिंह की हालत में तेजी से सुधार हो रही है। घायलों के अनुसार इस संबंधी शिकायत हरियाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें