फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से हजारों का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में आग लगने से हजारों का नुकसान
विज्ञापन

अबोहर। स्थानीय पंजपीर नगर में सोमवार को एक घर में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जोहरी लाल ने बताया कि उनके घर में सोमवार सुबह करीब 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान जल गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह ने भी घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उन्हें मुआवजा दिलवाने की मांग की, जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि वह इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज देंगे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें