अबोहर। अबोहर-फाजिल्का रोड बाईपास के पास शनिवार रात सड़क पर अचानक पशु आने से सब्जी से भरा कैंटर बीच सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक चालक बाल-बाल बच गया लेकिन सड़क पर सब्जी बिखर जाने से उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस बारे में कैंटर चालक प्रताप सिंह ने बताया कि वह सब्जी लादकर फिरोजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अबोहर-फाजिल्का रोड बाईपास के पास बने आंगन चौक पर पहुंचा तो सुबह अचानक पशुओं का झुंड सड़क पर आ गया जिससे कैंटर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराता हुआ सड़क पर पलट गया। पूरी सब्जी सड़क पर बिखर गई जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।