फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्तियों को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। तपामंडी के घुड़ैली रोड पर हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण दो लोग झुलस गए। अस्पताल में उपचाराधीन ट्रैक्टर-ट्राली चालक मलकीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी तपा एक नई बन रही कोठी में सामान उतारने के लिए गए थे। जब चालक मलकीत सिंह सामान को लिफ्ट से उतारने लगा तो ऊपर से गुजरती हाइटेंशन तारें ट्राली को छूने से ट्राली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। साथ ही मजदूर रणजीत सिंह पुत्र सावन सिंह जो कोठी मालिक के यहां काम करता था वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया है। रणजीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बठिंडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें