निजी स्कूलों के खिलाफ डीसी को ज्ञापन
बरनाला। कस्बा धनौला के निजी स्कूलों में किताबों की बिक्री मार्केट से 4 गुना अधिक रेट पर की जा रही है। बुधवार को बच्चों के अभिभावकों ने निजी स्कूलों की इस लूट के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीसी को बताया है कि शिक्षा के नाम पर निजी स्कूल व्यापारिक संस्थाएं बन गई हैं। धनौला के पार्षद मनीष कुमार, नवदीप, सतीश कुमार, निर्मल सिंह, प्रेमजीत सिंह, विक्रम सिंह, काका सिंह व जस्सी ने बताया कि निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से किताबें मढ़ रहे हैं और बाजार से चार गुना अधिक कीमत वसूल रहे हैं।