गन्ने से भरी ट्राली-पलटी, परिचालक घायल
अबोहर।
फाजिल्का रोड गांव निहालखेड़ा के पास सोमवार रात ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसपर सवार परिचालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फाजिल्का शुगर मिल में जाने वाली गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली निहालखेड़ा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़ी थी। रात करीब 12 बजे पीछे से आया टमाटरों से भरा हुआ ट्रक उसमें जा टकराया। इससे ट्रॉली पलट गई और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस दौरान ट्रक पर सवार परिचालक घायल हो गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।