केवल ढिल्लों का झूठ पकडा गया : आप विधायक
बरनाला। बरनाला के आम आदमी पाटी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश बजट के बाद आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों का झूठ पकड़ा गया है। जिन्होंने लोगों से झूठ बोला था कि जल्दी ही बरनाला में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल लाया जाएगा। ढिल्लों ने लोगों से मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के बारे में कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बरनाला में यह अस्पताल खोलने के लिए हां कर दी है। लेकिन ढिल्लों का झूठ पकड़ा गया है, क्योंकि पेश बजट में बरनाला में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की कोई तवज्जो नहीं दी। आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सरकार ने जो बजट पेश किया है व केवल लॉलीपॉप दिया गया है व प्रदेश के आम आदमी को और भी कंगाल करने का तरीका अपनाया है, सरकार अपने बजट में प्रदेश की जनता से किए गए चुनावी वायदों को पूरा करना चाहिए था, यह बजट प्रदेश की जनता से धोखा है। जबकि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सद्स्य व बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोक हितैषी है, इससे जहां प्रदेश नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। वहीं प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल भी होगा।