फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड:डि स्कूल कर्मियों के मर्जर को सिद्धू से मिली एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू से मिला एडेड स्कूल इंप्लाइज एसोसिएशन का वफद
विज्ञापन

गढ़दीवाला (होशियारपुर)। एडेड स्कूल इंप्लाइज एसोसिएशन (रजि.) का एक शिष्टमंडल पंजाब में एजुकेशन रिफार्म कमेटी के चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर मिला। एसोसिएशन की ओर से प्र्रदेश प्रधान बलदेव सिंह ने एडेड कर्मचारियों और एडेड स्कूलों के विद्यार्थियों की समस्याओं को नवजोत सिंह सिद्धू से अवगत करवाया। सभी कर्मचारियों सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करनी मांग उठाई। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव लालजी चौधरी गढ़दीवाला ने बताया कि सिद्धू ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि वह एडेड स्कूल कर्मचारियों का पक्ष कैबिनेट में रखेंगे। ताकि सूबे के 2800 एडेड कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर उनके अनुभव का लाभ लिया जा सके। ऐसा करने से सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पडे़गा। शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर उनके ओएसडी को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की बात उनके समक्ष रखी। इस संबंध में प्रदेश के प्रेस सचिव मुनीश अग्रवाल ने प्रेस को यह जानकारी दी। इस शिष्टमंडल में एसोसिएशन के संजीव कुमार (धुरी), प्रिंसिपल शिवचरण सिंह मुक्तसर, राजन गोयल मालेरकोटला शामिल थे।
फोटो :नवजोत सिंह सिद्धू को मांगों सबंधी मैमरडम देते हुए प्रदेश प्रधान बलदेव सिंह, सचिव लालजी चौधरी व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें