विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के विकास के लिए दिए सुझाव
रोपड़। रयात -बाहरा रोपड़ कैंपस में विज्ञान और प्रौद्यौगिकी में एडवांस (आईसीएएसटी) विषय पर इंटरनेशनल कान्फ्ऱेंस का आयोजन किया गया,जिस मौके आल इंडिया कौंसिल आफ टैकनिकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के डायरेक्टर डा. मनप्रीत सिंह मन्ना ने उद्घाटन समारोह के मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। संबोधन में डा. मन्ना ने विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के देशों के माहिरों को तजुर्बे का मूल्यांकन करने और तकनीकी खोज के विकास और व्यापार के लिए बढ़िया अमल को सांझा करने के लिए न्योता दिया। रयात -बाहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूटस के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह कान्फ्रेंस प्राइवेट सेक्टरों की चिंताओं पर केंद्रित है। इस मौके रयात -बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्रधान निर्मल सिंह रयात ने कहा कि कान्फ्रेंस का मुख्य मकसद विकसित कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगों के शोधकर्ताओं, विकासकारों और प्रेक्टिशनरों को इकठ्ठा करना था। कान्फ्रेंस के लिए लगभग 500 आवेदन प्राप्त हुए। 400 से अधिक प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं।