श्रद्धालुओं के लिए टोल टैक्स से छूट मांगी
होशियारपुर। शिवसेना बाल ठाकरे के जिला सम्ंर्क प्रधान रवि कुमार की अध्यक्षता में शिव मंदिर शीश महल बाजार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बजरंग दल सेना पंजाब के प्रधान मुकेश सूरी, शिवसेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान जावेद खां ने कहा कि बाबा बालक नाथ के मेला शुरू हो गया है। उन्होंने सरकार से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं से सूबे के सभी टोल प्लाजा पर टैक्स से मांगी है। श्रद्धालुओं को उनमे टोल से छूट दी जाये। साथ ही एसएसपी होशियारपुर से भी अपील की कि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के बाहनों के चालान न काटे जाएं। इस मौके पर संदीप सूद, बंटी चढढा, दीप राजपूत, हनी ठाकुर, मुकेश लहोरिया, दीपक शर्मा सेठी, विजय कुमार, विक्की मरवाहा, रिक्की रोशन उपस्थित थे।