फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैक बाउंस को लेकर किसान यूनियन ने बैंक सामने लगाया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस होने पर किसानों ने लगाया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर।
किसानों के चेकों के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने को-आपरेटिव बैंक भम्मे कलां के सामने धरना लगाकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मलकीत सिंह कोटधरमू और किसान नेता कश्मीर सिंह ने कहा कि बैंक किसानों की सूचियां बनाते समय किसान की जमीन की रजिस्ट्री करवा लेते हैं। साथ ही खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लेते हैं। जब किसान किसी कारणवश कर्ज नहीं लौटा पाते तो चेकों को बाउंस करवाकर अदालतों में केस लगवा देते हैं। किसानों को नोटिस भेजकर जेल में भेजने का डर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर रखना गैर कानूनी है। इसी तरह बैंक की ओर से भम्मे कलां की हरबंस कौर, भम्मे खुर्द के जायब सिंह, सुखवीर सिंह भम्मे कलां, नाहर सिंह, परमजीत सिंह, हरी सिंह के चेकों को बाउंस करवाकर अदालत की ओर से नोटिस करवाए जा रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से धरना लगाकर नारेबाजी की गई। किसानों के रोष को देखते बैंक के मैनेजर सुरिंद्रजीत सिंह ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उक्त किसानों के चेक व केस वापस लिए जाएंगे। इस विश्वास पर किसानों ने धरना उठा दिया। इस दौरान मलकीत सिंह, लीला सिंह, उत्तम सिंह, सतपाल सिंह, नाहर सिंह, उग्गर सिंह, मक्खनी सिंह, मिट्ठू सिंह, शिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, रानी कौर, पम्मी कौर उपस्थित थे।
फोटो : 12 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा को आपरेटिव बैंक भम्मे कलां में धरना लगाकर नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें