सरकार सभी वादे पूरे करेगी: विधायक
होशियारपुर। हलका चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार ने शुक्रवार को नुक्कड़ बैठक की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर प्री बजट बैठक में एससी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप और बुढ़ापा पेंशन बारे की गई घोषणा की प्रशंसा। उन्होंने कहा सरकार दलितों व बुजुर्गों की बेहतरी के लिए कोशिशें कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह गरीब दलित विद्यार्थियों को एक बड़ी राहत है जो स्कालरशिप के सहारे पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने कहा सरकार जनता के साथ किए वादे एक-एक कर पूरे कर रही है।