सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप होगी शुरू
बरनाला।
नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त नेटबाल प्रमोशन एसोसिएशन की ओर से 14वीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के व लड़कियां) संगरूर के कस्बा अमरगढ़ में पड़ते गांव चौंदा में शुक्रवार शुरू हो रही है। यह 11 मार्च तक चलेगी। इसकी अध्यक्षता एनएफआई के ऑब्जर्वर दिल्ली से, पंजाब नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन के प्रधान गौरी शंकर व महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल करेंगे। खेल समारोह के प्रबंध सचिव दीपक कौड़ा ने बताया कि नेटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने राज्यभर से 20 जिले के खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन करेंगे।