बुजुर्गों के सम्मान में ही छिपा है उत्थान : डा. सीमा
अबोहर। पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से रविवार को गली नंबर 6 स्थित आर्य महिला परोपकारिणी सभा के सत्संग हाल में बुजुर्ग सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें 60 साल से अधिक आयु की 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सीमा सोमानी ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में ही हम सबकी उन्नति का रास्ता छिपा है। जिन परिवारों को बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है, वहां कोई असमर्थता नहीं होती। मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने कहा कि ईश्वर का दूसरा नाम सेवा है। इस दौरान ईशा नागौरी, मीनू पूनिया, रविंद्र, जसविंद्र कौर, नीलम बांसल, कांता बब्बर, बलदेव कौर, सुषमा छाबड़ा के साथ रविंद्र ढाका, विरेश सेठी और जगदीश शर्मा ने विशेष रूप से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।