साहिल नेशनल आवार्ड से सम्मानित
बरनाला। प्रतिमा रक्षा सम्मान कमेटी द्वारा गोल्डन मूवमेंट, करनाल में उच्चस्तरीय अवार्ड समारोह करवाया गया, जिसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को समर्पित इंडियन आइडल पुरस्कार विभिन्न प्रदेशों से आईं 120 महान गणमान्य व समाज सेवी व्यक्तियों को दिया गया। इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के भतीजे विनोद शुक्ला, शहीद चंद्र शेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद, आल इंडिया अचीवर कान्फ्रेंस के निर्देशक अभिषेक बचन, फिल्म अभिनेत्री मोनिका कोहली व रीटा राय आदि ने मिल कर साहिल गर्ग को सम्मानित किया। साहिल गर्ग जो कि तीसरी बार नेशनल अवार्ड जीत चुके है। इस अवसर पर एडीसी प्रवीन गोयल, राकेश कुमार टोना, रमनीत गोयल, नवजोत सिद्धू, अश्वनी सिंगला के अलावा हैप्पी क्लब तपा, एंटी क्राइम एंटी करप्शन सोसाइटी बरनाला, बजरंग दल तपा उपस्थित थे।