गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत
अबोहर। शहीद भगत सिंह नगर निवासी गर्भवती महिला की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना नंबर एक की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहीद भगत सिंह नगर निवासी 30 वर्षीय प्रिया पत्नी गौरव मुखीजा सात माह की गर्भवती थी। रविवार दोपहर वह घरेलू कार्य कर रही थी। अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मायके वालों को सूचना दी है।