फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सफाई कर मनाया गुरू पूजा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

होशियारपुर। सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज की कृपा व संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह महाराज का 64वें जयंती गुरु पूजा दिवस मनाया गया। निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं ने संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से मिले निर्देशों पर शनिवार को सिविल अस्पताल में मुखी माता सुभद्रा देवी व संचालक महात्मा बाल किशन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत सतगुरु के चरणों में प्रार्थना कर की गई। लगभग 600 से अधिक सेवादारों ने सिविल अस्पताल में पहुंच कर सफाई की। एसएमओ डॉ. ओपी गोजरा, डॉ. सरीन, डॉ. अमरजीत लाल व अन्य स्टाफ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 से अधिक ट्रालियां व छोटे टेपों गंदगी से भरे निकाले। इस दौरान विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक डा. राज कुमार, मेयर शिव सूद, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के पीए भारत भूषण वर्मा, पार्षद अशोक कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें