सफाई सेवकों ने फूंका सरकार का पुतला
अबोहर। म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर स्थानीय नगर परिषद के कर्मचारियों व सफाई सेवकों ने शुक्रवार को शहर में रोष मार्च निकालते हुए बाजार नंबर 12 के मुख्य चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ढिलोड तथा मंगत राम वर्मा ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण पिछले काफी समय से उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंनें कहा कि नगर परिषद द्वारा दिसंबर जनवरी माह की तनख्वाह अभी तक नहीं दी गई जबकि फरवरी माह भी बीतने जा रहा है। इस मौके पर मुरारी लाल, धर्मवीर, सुरेश, भीम चंद, सुरेश कुमार, रमेश, अशोक, भारत कुमार, प्रवीण मिढ़ा, रमेश शर्मा, कुलविंदर सिंह, कश्मीरी लाल, जगदीश, रोहित कुमार मौजूद थे।