रजबाहे में मिले बीमा योजना के कार्ड
बरनाला। भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के कार्ड दीपगढ़ के रजबाहे में मिले हैं। कांग्रेस नेता जगरूप सिंह, जोगिंद्र सिंह व गुरचरण सिंह ने बताया गांव से गुजरते रजबाहे की बंदी के कारण सफाई की जा रही थी। बेलदारों को एक बंद लिफाफा मिला। जब लिफाफा खोला गया तो भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के 25 कार्ड मिले। गांव के लोगों उच्चाधिकारियों से मांग की कि इसकी बड़े स्तर पर जांच करके संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।