शिव सेना ने किया वेलेंटाइन डे मनाने का विरोध
होशियारपुर। शिव सेना बाल ठाकरे ने सिटी प्रधान जावेद खां की अध्यक्षता में घंटाघर चौक पर वेलेंटाइन डे के विरोध में कार्ड जलाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी प्रधान जावेद खां, जिला संपर्क के प्रधान रवि कुमार, जिला प्रमुख महिला मंडल की प्रधान सुनीता श्रीवास्तव, सिटी वाइस प्रधान सुमित गुप्ता और सेठी ने कहा कि आज का हमारा विरोध विदेशी सभ्यता के खिलाफ था और लोगों को भारतीय सभ्यता के प्रति जागरूक करने के लिए था। इस दौरान सिटी प्रभारी संदीप सूद, राजकुमार काली, मनी, अजय कुमार, लक्की, राणा, बल्लू, रवि कुमार, संदीप, जतिन, दीपा, सोनू, पवन कुमार, रवि शंकर, राकेश नाहर, सौरभ, अनमोल, बंटी, विजय, आर्यन, दलबीर, रेशम, परविंदर, मनिंदर, हीरा, गोपी और साबी मौजूद थे।