फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर के ईलाज हेतू श्री सांपला ने तीन लाख मंजूर करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए तीन लाख मंजूर
विज्ञापन

होशियारपुर। कैंसर से पीड़ित नन्हे सागर सूद के इलाज के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला के प्रयास से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपये मंजूर किए गए। नन्हा सागर सूद कैंसर से पीड़ित है। उसके बोन मैरो ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए उसकी माता ने सांपला से सहायता की अपील की थी। उसका इलाज मेट्रो हास्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में चल रहा है। मंत्री के निजी सहायक भारत भूषण वर्मा ने बताया कि सांपला के निर्देश पर सागर सूद का प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया था। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से इलाज के लिए तीन लाख रुपये की राशि मंजूरी का पत्र सांपला के कार्यालय को प्राप्त हुए थे। उसे मंगलवार को सागर की माता को सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें