फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंग का जला रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग दंपति का जला घर
विज्ञापन

बरनाला। जिले के गांव वजीदके खुर्द में गरीब परिवार के साथ संबंधित दिव्यांग दंपति के घर में अचानक आग लगने के साथ भारी नुकसान हो गया। पीड़ित मजदूर कुलवंत सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने घर में सोए हुए थे तो अचानक उनके घर में चारों तरफ धुआं होने के कारण उनका दम घुटने लगा। उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने उठकर देखा तो साथ के कमरे में आग लगी थी। उन्होंने तुरंत आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक घर में रखा फ्रीज, बेड, पेटी, मेज-कुर्सियां, कपड़े और कीमती समान जल चुका था। परिवार के दोनों सदस्य दिव्यांग होने के कारण हुए इस नुकसान को पूरा नहीं किया जा सकता। इस समय मजदूर नेता भोला सिंह कलालमाजरा, बवन सिंह ख्याली, कांग्रेसी आगू बेअंत सिंह, पंच सुखवीर सिंह, साहब सिंह आढ़तिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें