फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मेडिकल प्रेक्टिशनर सरकार का करेंगे विरोध
विज्ञापन

बरनाला। मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब की ब्लाक महल कलां समूह पदाधिकारियों की जनरल बाडी की ब्लाक स्तरीय बैठक ब्लाक प्रधान अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में अनाज मंडी महल कलां में हुई। इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय महासचिव कुलवंत राय पंडोरी, जिला प्रधान अमरजीत सिंह व एसटी अस्पताल बरनाला के डॉक्टर परमिंदर सिंह ने विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव कुलवंत राय पंडोरी, जिला प्रधान अमरजीत सिंह व डॉक्टर परमिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की कैप्टन सरकार जागीरदार नीतियां लागू करके पूंजीपति लोगों पर कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा चुनाव दौरान किए वादे भुला कर लोक विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कैप्टन सरकार की तरफ से किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली मीटर लगाने के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यह सब कुछ किसानों की लूट करने से सिवा कुछ नहीं हैं, क्योंकि किसान तो पहले ही फसल के भाव सही नहीं मिलने के कारण कर्जे की परेशानी के कारण सुसाइड करने के लिए मजबूर हो रहे है। यूनियन द्वारा सरकार के पपोका कानून लाए जाने के विरोध में 16 फरवरी को सार्वजनिक संगठनों के सहयोग से दिए जा रहे रोष धरने में मेडिकल प्रौक्टिनर्स पर आम लोगों को साथ लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर ब्लाक सचिव बिल्लू राएसर, रमेश कुमार शर्मा, मनजीत सिंह गहल, मेजर सिंह छापा, रेशम सिंह, केसर सिंह महल कलां, दरबार सिंह महल कलां, अमरजीत सिंह ढींडसा, जंग बहादर बोपाराए, जसवंत सिंह छीनीवाल कलां ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें