फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला शैलरों में से हो रही चोरी का

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात रोकने के लिए 19 शैलरों में जांचे कैमरे
विज्ञापन

बरनाला। बरनला के थाना रूड़ेके कलां की पुलिस टीम द्वारा शैलरों से चावलों के गट्टे चोरी की वारदातों को रोकने के लिए अधिकृत क्षेत्र अधीन आते 19 शैलरों में जांच पड़ताल की। गांव रूड़ेके कलां, धूरकोट व काहनेके सहित गांव पक्खो कलां में लगे शैलरों की पूरा दिन जांच हुई। जिसमें शैलरों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों सहित चौकीदारों व शैलर मालिकों का विवरण सहित एड्रेस भी नोट किया गया। जिन शैलरों में चौकीदार व सीसीटीवी कैमरों की कमी पाई गई, उस शैलर के मालिक को जल्द ही इस कमी को दूर करने के लिए कहा गया, जिनमें सीसीटीवी लगे हैं, उनको साफ करने के लिए जागरूक किया गया। जिस कारण ऐसी वारदातों को थमने में चोरों की पहचान हो सके व चोरों से सुचेत रहने को कहा गया। इस संबंधी शैलरों में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए चौकीदारों को तीखी नजर रखने के लिए भी जागरूक किया गया। वहीं, डीएसपी तपा एआर शर्मा ने बताया कि देर रात शैलरों से चावलों के गट्टों को चोरी करने के दो मामले सामने आए हैं। इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यहां चौकसी जांच अभियान चलाया गया है, जिस दौरान शैलरों की चौकसी प्वाइंटों को चेक किया जा रहा है, जिससे चोरों को पकड़ने में आसानी हो सके व चोरों से सुचेत रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें